शाजापुर: टुकराना जोड़ के पास तराना निवासी महिला बाइक दुर्घटना में घायल
शाजापुर: शनिवार शाम 6:बजे मिली जानकारी के अनुसार बाइक से गिरने पर महिला घायल हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार तराना निवासी पुष्पा यादव पति के साथ बाइक से अपने गांव जा रही थी, तभी टुकराना जोड़ पर बाइक से असंतुलित होकर नीचे गिर गईं। घटना में घायल पुष्पा यादव को तत्काल शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।