शाजापुर: ग्राम लोहरवास के किसानों ने कलेक्टर कार्यालय में पानी न मिलने की शिकायत की
शाजापुर। सिंचाई के लिए नहर का पानी नही मिलने से परेशान किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। हालांकि यहां अधिकारी-कर्मचारियों के नही मिल पाने की वजह से ज्ञापन नही दे सके। शनिवार को शाम 5:00 मिली जानकारी के अनुसार ग्राम लोहरवास के दर्जनों किसान कलेक्टर कार्यालय पहुंचे। किसानों ने बताया कि बीते दस दिनों से उन्हे नहर के माध्यम से पानी नही मिल रहा है।