कुचाई: एसडीओ ने कुचाई कल्याण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं पर नाराज़गी जताई
सरायकेला-खरसावां के अनुमंडल पदाधिकारी अभिनव प्रकाश ने गुरुवार दोपहर लगभग तीन बजे कुचाई स्थित कल्याण अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई खामियां सामने आईं, जिससे वे नाराज नजर आए। जांच के क्रम में एसडीओ ने अस्पताल के विभिन्न कक्षों—जांच केंद्र, मरीज पंजीकरण काउंटर, दवाखाना, ऑपरेशन थियेटर, एक्स-रे कक्ष, महिला एवं पुरुष व