बिहार: 14 दिसंबर को होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता के लिए बिहार शरीफ में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई
Bihar, Nalanda | Nov 18, 2024 14 दिसम्बर 2024 को व्यवहार न्यायालय, बिहारशरीफ में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर सोमवार की दोपहर 2 बजे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, नालन्दा के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश हसमुद्दीन अंसारी की निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव न्यायाधीश अमित गौरव अध्यक्षता में न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक हुई।