बिहार: नालंदा में 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक विशेष अभियान, 70 साल से अधिक आयु वालों के लिए आयुष्मान भारत कार्ड बनेंगे
Bihar, Nalanda | Nov 18, 2024 20 नवंबर से 10 दिसंबर तक विशेष अभियान चलाकर 70 वर्ष से अधिक आयु के लोगों का आयुष्मान भारत का कार्ड बनाया जाएगा। उक्तो बातों की जानकारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी ने सोमवार दोपहर 3:30 बजे प्रेस रिलीज कर बताया। उन्होंने बताया इस अभियान के तहत सुभाष पार्क,गांधी पार्क पावापुरी जल मंदिर के पास सुबह 7 बजे से 10 बजे तक ऑपरेटर को नियुक्त किया गया है ।