बिहार: जिलाधिकारी ने समाहरणालय में जनता दरबार लगाकर 19 लोगों की सुनी समस्याएं
Bihar, Nalanda | Nov 18, 2024 समाहरणालय में जिलाधिकारी ने सोमवार की दोपहर 2 बजे जनता दरबार लगाकर 19 लोगों की समस्याओं को सुना। शहरी ग्राम के आवेदिका गीता देवी द्वारा बताया गया कि गलत तरीके से जमीन दाखिल कराने से संबंधित मामला के निष्पादन हेतु जिलाधिकारी ने अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, नालन्दा को निर्देशित किया।