चास: बोकारो पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, मॉल से बाइक चुराने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, बुलेट समेत 5 बाइक बरामद
Chas, Bokaro | May 19, 2026 बोकारो स्टील सिटी इलाके में लगातार हो रही बाइक चोरी की घटनाओं के बीच बीएस सिटी थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। आज मंगलवार को पुलिस ने एक सक्रिय बाइक चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। समय लगभग साढ़े 12 बजे जानकारी के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान धीरज कुमार और अर्पित कुमार के रूप में हुई है।