ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की बड़ी कार्रवाई। देहरादून के राजपुर क्षेत्र में हेलीपैड के पास एक निजी मकान में चल रहे अवैध जुए के अड्डे पर पुलिस ने छापेमारी कर 1 अमेरिकी नागरिक समेत 13 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 167 ताश की गड्डियां, 625 डाइस, 118 जुआ चिप्स, ₹1,52,870 नकद, 41 अमेरिकी डॉलर बरामद किए। क्षेत्राधिकारी डालनवाला के नेतृत्व में थाना राजपुर और एसओजी टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए जुए के इस बड़े नेटवर्क का भंडाफोड़ किया। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
#OperationPrahar #DehradunPolice #RajpurPolice #Dehradun #BreakingNews #CrimeNews #UttarakhandNews #PoliceAction #Raid #GamblingRaid #Jua #CrimeAlert #LawAndOrder #SSPDehradun #SOG #ViralNews #LatestNews #HindiNews #NewsUpdate #DehradunUpdates #UttarakhandPolice #TrendingNews #InstagramReels #FacebookReels #YouTubeShorts #HaldwaniExpress #CrimeReport #PoliceRaid #IndiaNews #Breaking