भोगांव: अखिलेश के 'चवन्नी' बयान पर RLD कार्यकर्ता भड़के, भोगांव में धरना देकर किया विरोध
समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के राष्ट्रीय लोकदल (RLD) प्रमुख जयंत चौधरी पर दिए गए बयान के विरोध में शुक्रवार को भोगांव में RLD कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने कस्बे के बस स्टैंड चौराहे पर इकट्ठा होकर सपा प्रमुख के खिलाफ नारेबाजी की और उनसे बयान तुरंत वापस लेने की मांग की।