पटना ग्रामीण: पटना: शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का TRE-4 परीक्षा पर प्रदर्शन को लेकर बयान
पटना में शनिवार की दोपहर 3 बजे बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने TRE-4 परीक्षा को लेकर हो रहे प्रदर्शन पर बयान दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार शिक्षकों की बहाली को लेकर गंभीर है और वर्ष 2005 के बाद अब तक सबसे अधिक शिक्षकों की नियुक्तियां की गई हैं। BPSC के माध्यम से ढाई लाख से अधिक शिक्षक, प्रधानाध्यापक और प्रधान शिक्षक बहाल किए गए हैं।