चंदौली: हरगांव में झूला झूलते समय 10 वर्षीय बच्ची का गला रस्सी में फंस गया, चकिया अस्पताल में चिकित्सकों ने किया मृत घोषित
चंदौली के चकिया संयुक्त जिला अस्पताल में बीते रविवार को 10 वर्षीय बच्ची की मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया। बिहार के कैमूर भभुआ जिले के हरगांव निवासी घुरबिगन की 10 वर्षीय पुत्री झोपड़ी में झूला डालकर झूल रही थी कि अचानक झूला झूलते वक्त झूले की रस्सी बच्ची के गले में फंस गई, मौत के बाद सोमवार दोपहर शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला मोर्चरी भेजा गया।