चंदौली: सैयदराजा समीप नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल
जनपद के सैयदराजा समीप नेशनल हाईवे पर सोमवार-मंगलवार की मध्यरात्रि एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां अनियंत्रित पिकअप की जोरदार टक्कर से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। बिहार के कैमूर भभुआ जिले के धरहरा निवासी मनीष सिंह तथा बभनपुर के रहने वाले श्याम जी दोनों दोस्त चंदौली से अपने गांव लौट रहे थे, इस दौरान हादसा हो गया। घायल दोनों अस्पताल में इलाजरत है।