हाथरस: कोतवाली सादाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को किया गिरफ्तार, चोरी की 15 बाइक की बरामद
कोतवाली सादाबाद पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर तीन अंतर्जनपदीय वाहन चोरों को सलेमपुर बंबा पटरी से गिरफ्तार किया है। कब्जे से चोरी की गई 15 मोटरसाइकिल बरामद हुई हैं। पुलिस अधीक्षक निपुण अग्रवाल ने हाथरस शहर स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्तों को जेल भेज दिया है। पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली सादाबाद पुलिस को 25 हजार का इनाम दिया है।