सुरेशपुरम स्थित श्री सर्वदेव दिव्य धाम में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव एवं महायज्ञ का वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा है। महोत्सव के दूसरे दिन बनारस से आए विद्वान आचार्यों के वैदिक मंत्रोच्चार से पूरा परिसर आध्यात्मिक ऊर्जा से गुंजायमान रहा। मुख्य आचार्य पंडित श्यामदेव पांडे के नेतृत्व में जलाधिवास, अन्नाधिवास एवं अन्य वैदिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। भगवान शिव-पार्वती, गणेश, कार्तिकेय, नंदी, मां दुर्गा, मां सरस्वती, मां गायत्री, राधा-कृष्ण, विष्णु-लक्ष्मी, राम-सीता एवं हनुमान जी की दिव्य प्रतिमाओं के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी।
22 जून को शुभ मुहूर्त में प्राण प्रतिष्ठा, हवन, पूर्णाहुति, महाआरती एवं विशाल भंडारे के साथ इस ऐतिहासिक धार्मिक आयोजन का समापन होगा।
🚩 जय श्री राम 🚩
🚩 हर हर महादेव 🚩
#Jamui #SarvdevDivyaDham #PranPratishthaMahotsav #Mahayagya #SanatanDharma #HarHarMahadev #JaiShriRam #OxfordPublicSchoolJamui #Sureshpuram #ReligiousEvent #BiharNews #JamuiNews #VedicRituals #Bhakti #Spirituality #TempleInauguration #HinduCulture #DevotionalVibes
Jamui, Jamui | Jun 19, 2026