बहेड़ी: मुंडिया जागीर निवासी विवाहिता और उसके भाई से दहेज के लिए मारपीट, जान से मारने की धमकी, पति सहित 7 के खिलाफ मुकदमा दर्ज
देवरनिया थाना क्षेत्र के मुंडिया जागीर निवासी ममता के मुताबिक उसकी शादी करीब ढाई वर्ष पहले हिन्दू रीति रिवाज़ के मुताबिक ज़िला पीलीभीत के जहानाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम गौनेरा निवासी वीरेंद्रपाल के साथ हुई थी ममता के मुताबिक उसके मायके वालों ने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया बावजूद इसके उसका पति एवं ससुराल पक्ष के लोग दहेज से संतुष्ट नहीं थे।