तिजारा: भिवाड़ी में कचरा ट्रांसफर स्टेशन के विरोध में प्रदर्शन, महिलाओं ने ऑटो टिपर कर्मचारियों पर थप्पड़ मारने का आरोप लगाया
Tijara, Alwar | Jun 25, 2026 भिवाड़ी के रामपुर मुंडाना इलाके में नगर परिषद द्वारा बनाए जा रहे कचरा ट्रांसफर स्टेशन के विरोध में गुरुवार दोपहर 2:00 बजे स्थानीय महिलाओं और पुरुषों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कारियों ने लाठी डंडों के साथ अधिकारियों के सामने पहुंचकर कचरा डालने से रोक दिया। सूचना के बाद मौके पर भिवाड़ी पुलिस पहुंची और समझाइश कर मामले को शांत करवाया।