कोल: सलेमपुर में बाइक की टक्कर से घायल व्यक्ति की JN मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई मौत, पुलिस ने शव का कराया पोस्टमार्टम
Koil, Aligarh | Mar 21, 2024 हाथरस के सलेमपुर में बाइक की टक्कर से घायल हुए व्यक्ति की बुधवार रात्रि JN मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक 54 वर्षीय कुंवरपाल 11 मार्च को काम करने फ़ैक्ट्री गया था, तभी बाइक सवार ने टक्कर मार दी थी। जिसके बाद उसे घायल अवस्था में अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था।