कोल: बन्ना देवी पुलिस टीम ने शातिर अभियुक्त को आर्मी ग्राउंड से किया गिरफ्तार कब्जे से अवैध तमंचा-कारतूस बरामद
Koil, Aligarh | Mar 21, 2024 SSP संजीव सुमन द्वारा जनपद में वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु अभियान चलाया जा रहा है, उक्त अभियान के क्रम में बन्ना देवी पुलिस टीम ने शातिर अभियुक्त आशीष शर्मा पुत्र सर्वेश शर्मा निवासी शिवपुरी को आर्मी ग्राउंड से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त को कब्जे से पुलिस को एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ है।