कोल: जिले में कुत्ता बिल्ली पालने का बनवाना होगा लाइसेंस, बिना लाइसेंस पालने पर लगेगा 5000 का जुर्माना, NN ने जारी किया आदेश
Koil, Aligarh | Mar 20, 2024 जिले में अब कुत्ता और बिल्ली पालना आपको महंगा पड़ सकता है। कुत्ता और बिल्ली पालने के लिए अब लाइसेंस बनवाना होगा और इस लाइसेंस को नगर निगम द्वारा जारी किया जाएगा। बिना लाइसेंस के अगर कोई भी कुत्ता या बिल्ली पालते हुए पकड़ा जाता है तो पालक पर नगर निगम द्वारा ₹5000 का जुर्माना लगाया जाएगा।