बैतूल: डूडा बोरगांव के पास अज्ञात वाहन ने युवक को मारी टक्कर घायल को जिला अस्पताल किया भर्ती।
Betul, Betul | May 18, 2024 घटना बैतूल ब्लाक के डूडा बोरगांव की है।जहां शनिवार को एक युवक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर घायल कर दिया।घायल को परिजनों के द्वारा उपचार के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती किया गया है।घायल का नाम बलदेव बताया जा रहा है।फिलहाल बलदेव का डाक्टर द्वारा अस्पताल में भर्ती रखकर उपचार किया जा रहा है।