बैतूल: खेड़ी निवासी युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा
Betul, Betul | May 17, 2024 मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के खेड़ी गांव का है।जहां शुक्रवार को गोवर्धन प्रजापति नाम के ईट भट्टा संचालक की तालाब में डूबने से मौत हो गई।बताया जा रहा है की तालाब में नहाते समय अचानक गहरे पानी में जाने से गोवर्धन की मौत हुई है।युवक की मौत होने की सूचना खेड़ी चौकी पुलिस को मिलने पर पुलिस द्वारा शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां शव का पीएम करवाया गया