बैतूल: 12वीं कक्षा की छात्रा की जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत, परिजन ने एक लड़के पर लगाया जहर पिलाने का आरोप
Betul, Betul | May 18, 2024 बैतूल शुक्रवार की रात्रि में जिला अस्पताल में उपचार रत एक 12 की छात्रा की मौत हो गई छात्रा को बुधवार इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था।परिजन का आरोप है कि उसे एक लड़के ने जहर पिलाया था। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले को जांच में लिया है। परिजनों का कहना है कि लड़की रायसेन में हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। वे लड़के को नहीं जानते हैं।