घाघरा: गड़ियाटोली गांव में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, गुमला रेफर
Ghaghra, Gumla | Oct 30, 2025 घाघरा क्षेत्र के गड़ियाटोली गांव में दो मोटरसाइकिल की सीधी टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में घाघरा निवासी लवीश कुमार गुप्ता और कसपोड़िया निवासी सुखनाथ मुंडा के नाम शामिल है।दोनो घायलों को ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया।जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज हेतु दोनों को गुमला रेफर कर दिया।