लाडनूं: दुजार गांव के पास बाइक सवार पिता पुत्र को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज, पुलिस ने की जांच शुरु
Ladnu, Nagaur | Apr 13, 2024 लाडनूं पुलिस थाने के दुजार गांव के पास डीडवाना निवासी पिता पुत्र को टक्कर मारने वाले ट्रक चालक के खिलाफ आज लाडनूं पुलिस थाने में मामला दर्ज हुआ है। मामला डीडवाना निवासी यीसुब मोहम्मद ने करवाया है। जिसमें बताया गया है कि ट्रक चालक ने लापरवाही से ट्रक चला कर बाइक सवार पिता पुत्र के टक्कर मारी। घटना में दोनों की मौत हो गई।