पटेरा: हिंडोरिया में बवाल, पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे, 8 पुलिसकर्मी लाइन अटैच
Patera, Damoh | Sep 25, 2026 हिंडोरिया अस्पताल में बीती रात युवक की मौत के बाद मचे बवाल और विवाद के बीच दमोह पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी गुरुवार रात करीब 12 बजे हिंडोरिया पहुंचे,एसपी ने अस्पताल पहुंचकर मामले की जानकारी ली, मृतक के परिजनों और ग्रामीणों से चर्चा कार्यवाही का आश्वासन दिया शुरुआती तौर पर बांदकपुर चौकी प्रभारी सहित आठ पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच किया गया।