गुजरात के वापी में मनाई हरियाणवी शाम।
हरियाणा दिवस के अवसर पर हरियाणा मित्र मंडल वापी गुजरात के द्वारा हरियाणवी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर वलसाड के जिलाधीश नितिन वी. सांगवान जी परिवार सहित उपस्थित रहे।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य रूप से हरियाणा के अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त लोक कलाकार विकास हरियाणवी व रजनी जांगड़ा ने अपनी प्रस्तुति दी।
मुख्य अतिथि नितिन वी. सांगवान जी ने कार्यक्रम के आयोजकों को इस शानदार सफल कार्यक्रम के लिए बधाई दी।
उन्होंने कहा कि हरियाणा प्रदेश से इतनी दूर बैठकर ऐसे आयोजन करवाना ही एक बड़ी उपलब्धि है।
सांगवान जी ने कलाकारों को सम्मानित करते हुए बताया कि ये लोक कलाकार आज विपरीत परिस्थितयों में भी हरियाणा की लोक संस्कृति को सहेज कर रखने का काम कर रहे हैं।
ऐसे में हम सब हरियाणा वासियों का फर्ज बनता है कि ऐसे कलाकारों का हौंसला बढाएं।
विकास हरियाणवी के साथ महिला कलाकार रजनी जांगड़ा व सत्या लोक नृत्य ग्रुप कैथल ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी।
इस अवसर पर वापी व सूरत में रह रहे हरियाणा के सैंकड़ों परिवारों ने भाग लिया।
इस कार्यक्रम में विशेष रूप से महिलाओं व युवाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया।
युवाओं ने दूर प्रदेश में अपनी हरियाणवी संस्कृति को जाना।
पुराने लोक नृत्य व रागणियों के माध्यम से जनता का खूब मनोरंजन कलाकारों ने किया। हरियाणा मित्र मंडल के संस्था के प्रधान यश शर्मा ने इस कार्यक्रम को खूब सराहा व समय समय पर ऐसे कार्यक्रम भविष्य में आयोजित करने की बात कही।
विकास हरियाणवी की सुप्रसिद्ध रागिणी "ऐसा मेरा हरियाणा व पहले आई हवा रही ना" गीतों ने दर्शकों को झूमने नाचने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम के अध्यक्ष ने बताया कि बहुत सालों से जो परिवार हरियाणा से दूर यहां रह रहे हैं, उनको समय समय पर ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से अपनी असली लोक संस्कृति का ज्ञान होता है व आने वाली पीढ़ी की जानकारी के लिए ऐसे कार्यक्रमों का आयोजन बहुत जरूरी है।
कार्यक्रम के उपरांत रात्रि भोज की विशेष व्यवस्था रही।
इस कार्यक्रम में हरियाणा मित्र मंडल के प्रधान यश शर्मा,संजय शर्मा,करण चौधरी,संदीप भारद्वाज,ऋषि शर्मा,रविंद्र शर्मा,मोंटी शर्मा,जिले सिंह,अनिल पिलानियां,दयानंद शर्मा आदि उपस्थित रहे।
फोटो संलग्न
प्रस्तुति देते हुए विकास हरियाणवी
प्रैस नोट जारीकर्ता
हरियाणा मित्र मंडल वापी
7015647195