बामणी गांव में मां नंदा की भक्ति का रंग, महिलाओं संग तांदी नृत्य करते दिखे CM धामी, VIDEO सोशल मीडिया में वायरल
जनपद चमोली के बामणी गांव में मां नंदा की भक्ति और लोक संस्कृति का अद्भुत रंग देखने को मिला। मातृशक्ति के साथ तांदी नृत्य और पारंपरिक लोकगायन ने माहौल को श्रद्धा और आस्था से भर दिया।
इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी महिलाओं के साथ तांदी नृत्य करते नजर आए। मुख्यमंत्री के तांदी नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिस पर यूजर्स अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
उत्तराखंड की लोक संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना में मां नंदा का विशेष स्थान है। वे पहाड़ की बेटी और जन-जन की आस्था का प्रतीक मानी जाती हैं। मातृशक्ति द्वारा संजोई जा रही ये परंपराएं उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की जीवंत पहचान हैं।
#PushkarSinghDhami #NandaDevi #Chamoli #Bamni #TandiNritya #Uttarakhand #PahadiCulture #Devbhoomi #LokSanskriti #pahadsamachar