कोंडागांव: छेरीबेड़ा के पास हुए सड़क हादसे के शिकार घायल बाइक सवार व्यक्ति को बेनूर से किया गया जिला अस्पताल रेफर
छेरीबेड़ा के पास सड़क में हुए गड्ढों के कारण आज अनियंत्रित बाइक से गिरकर सिरपुर निवासी रामधर सड़क हादसे का शिकार हो गया। वहीं इस घटना में रामधर के सिर और पैर में गंभीर चोट लग गई है। हादसे के बाद उन्हें बेनूर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था जहां से बेहतर उपचार हेतु कोंडागांव जिला अस्पताल रेफर किया गया है। फिलहाल जिला अस्पताल में घायल का उपचार जारी है।