कोंडागांव: जिला कार्यालय में हुई समय सीमा की बैठक, शासकीय योजनाओं के क्रियान्यन में कोई भी लापरवाही न करने कलेक्टर ने दिए निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में मंगलवार को समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई। जिला कार्यालय के प्रथम तल स्थित सभाकक्ष में आयोजित बैठक में कलेक्टर ने शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन पर निगरानी के लिए ग्राम पंचायत स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।