कोंडागांव: ईरागाँव क्षेत्र में मिला 5-5 Kg के दो जिंदा IED बम,पुलिस की सूझबूझ से टली बड़ी घटना,SDOP भूपतसिंह धनेश्री ने किया खुलासा
23 जुलाई को एसडीओपी केशकाल भूपतसिंह धनेश्री ने मीडिया के सामने एक बड़े मामले का खुलासा करते हुए बताया कि नक्सलियों के द्वारा कोंडागांव पुलिस को नुकसान पहुंचाने के लिए ईरागांव थाना क्षेत्र में 5-5 किलो के दो IED बम लगाया गया था। उन्होंने बताया कि कोंडागांव पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी देते हुए दोनों आईईडी बम को मौके पर ही नष्ट कर दिया गया है।