कोंडागांव: सिकागांव के आश्रित ग्राम सालेभाट को नवीन पंचायत बनाने की ग्रामीणों ने कलेक्टर से की मांग, सालेभाट की आबादी 1000 से अधिक
छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम 1993 के प्रावधानों के तहत, 1000 से अधिक आबादी वाले अनुसूचित जनजाति बाहुल्य राजस्व ग्राम सालेभाट को नवीन ग्राम पंचायत का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर सालेभाट के ग्रामीणों ने आज मंगलवार को जिला कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर कोंडागांव को ज्ञापन सौंपा है।बताया जा रहा है सिकागांव की कुल जनसंख्या 1753 व सालेभाट की स्वयं की आबादी 1061 है।