कोंडागांव: नाबालिक छात्रा से भवन निर्माण का कार्य कराने वाले पल्ली के शिक्षक विनोद शार्दुल निलंबित, छात्रा की हुई थी संदिग्ध मौत
कक्षा दसवीं में अध्यनरत छात्रा कु.लखेश्वरी मानिकपुरी एवं कु.इस्ती नेताम को शिक्षक विनोद शार्दुल द्वारा अपनी मोटरसाइकिल से ग्राम सितली से कोंडागांव निर्माणाधीन भवन में कार्य करने के लिए लाया गया था।कार्य के दौरान छात्रा लखेश्वरी मानिकपुरी की मौत हो गई थी। जांच उपरांत कलेक्टर के अनुशंसा पर 23 जुलाई को शिक्षक विनोद कुमार शार्दुल को निलंबित कर दिया गया है।