कोंडागांव: मेडिकल स्टोर्स में हो CCTVकैमरे की व्यवस्था,नारकोटिक्स की रोकथाम हेतु समिति की बैठक में कोंडागांव कलेक्टर ने दिए निर्देश
मंगलवार को कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में मादक पदार्थों के अनाधिकृत व्यवसाय,अवैध परिवहन एवं अवैध उत्पादन पर निगरानी रखने हेतु गठित जिलास्तरीय समिति की बैठक जिला कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में कलेक्टर ने मेडिकल स्टोर्स में उपलब्ध शेड्यूल एच वन दवाईयों की सूची पुलिस विभाग को उपलब्ध कराने व सभी मेडिकल स्टोर्स में CCTV कैमरा लगाने के निर्देश दिए है।