बक्सर: जम्मू-कश्मीर हमले के विरोध में मुनीम चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला फूंका: ABVP
Buxar, Buxar | Apr 23, 2025 अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला इकाई द्वारा जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पाकिस्तानी आतंकियों द्वारा निर्दोष पर्यटकों पर कायरता पूर्ण तरीके से किए गए हमला के विरोध में नगर में आक्रोश मार्च निकाला गया. मार्च नगर के मुनीम चौक स्थित भगत सिंह पार्क तक किया गया. जहां मुनीम चौक पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री का पुतला दहन बुधवार को लगभग 6:00 बजे संध्या में किया गया.