बक्सर: शाहरुख खान, आदित्य बिरला फाइनेंस और बायजू पर ₹4517425 के हर्जाने को लेकर उपभोक्ता आयोग में परिवाद दाखिल
Buxar, Buxar | Apr 23, 2025 किंग खान के नाम से मशहूर सीने स्टार शाहरुख खान को जिला उपभोक्ता आयोग ने नोटिस जारी किया है. इस संबंध में मामले की सुनवाई मंगलवार को उपभोक्ता आयोग में की गई. जहां परिवाद पत्र संख्या 26 /2025 को ग्रहण करते हुए शाहरुख खान,आदित्य बिरला फाइनेंस एवं बायजू शिक्षण संस्थान को नोटिस जारी किया है. नोटिस मंगलवार को जिला उपभोक्ता आयोग द्वारा 4:30बजे अपराहन मेकिया गया है.