बक्सर: वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव बक्सर के वीर कुंवर सिंह चौक पर मनाया गया
Buxar, Buxar | Apr 23, 2025 बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह चौक पर वीर कुंवर सिंह विजयोत्सव मनाया गया। बिहार के आन बान शान गुलाम भारत को आजादी दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले वीर बांकुड़ा बाबू कुंवर सिंह की प्रतिमा पर सर्व समाज के लोगों ने पुष्पांजलि किया। दीप प्रज्ज्वलित कर उनके प्रति श्रद्धा व्यक्त कर उन्हें याद किया। 1857 की क्रांति में वीर कुंवर सिंह ने अंग्रेजों के खिलाफ लड़े थे।