बक्सर: बक्सर रेलवे स्टेशन से आरपीएफ ने एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया, दो मोबाइल फोन बरामद
Buxar, Buxar | Apr 23, 2025 बक्सर रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (RPF) ने "यात्री सुरक्षा अभियान" के तहत एक बड़ी सफलता हासिल ककुया। 1 मोबाईल चोर को गिरफ्तार किया। उसके पास से चोरी के 2 एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरपीएफ बक्सर पोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार ने बताया कि दोपहर करीब 3:10 बजे प्लेटफॉर्म संख्या 2 पर नियमित चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध युवक को पकड़ा गया।