हरिद्वार: CO सिटी जूही मनराल पहुंची नगर कोतवाली, अर्धवार्षिक निरीक्षण कर मुकदमों से संबंधित माल के निस्तारण के निर्देश
गुरुवार को सीओ सिटी जूही मनराल नगर कोतवाली पहुंची। नगर कोतवाली के अर्धवार्षिक निरीक्षण पर उनको सलामी दी गई। इस मौके पर उन्होंने नगर कोतवाली के मुख्य कार्यालय, बैरक और माल खाने का निरीक्षण किया। तमाम अभिलेखों की भी सीओ सिटी ने जांच की। उन्होंने पुलिसकर्मियों को नम्रता का पाठ पढ़ाया और मुकदमों और उनसे संबंधित माल के निस्तारण के निर्देश दिए।