हरिद्वार: रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शिवालिक नगर से चेकिंग के दौरान अवैध चाकू के साथ किया एक गिरफ्तार
रानीपुर कोतवाली पुलिस ने शिवालिक नगर में बड़ी घटना को अंजाम देने की कोशिश में घूम रहे एक युवक को अवैध चाकू के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुरुवार को शिवालिक नगर में जेकटी रोड पर चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति प्रवीण को हिरासत में ले कर चेकिंग की तो उसके पास से अवैध चाकू बरामद हुआ। जिसके बाद शस्त्र अधिनियम के तहत उसे गिरफ्तार किया गया है।