पाली: कस्बा पाली में संचालित गेहूं क्रय केंद्र पर धांधली के आरोप, स्थानीय लोगों ने अपर जिलाधिकारी से की शिकायत
Pali, Lalitpur | Apr 11, 2026 पाली एवं आसपास के किसानों ने कस्बे में संचालित हो रही सरकारी गेहूं क्रय केंद्र पर केंद्र प्रभारी द्वारा धांधली करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने उक्त मामले में अपर जिलाधिकारी को फोन के माध्यम से सूचना देते हुए बताया कि केंद्र पर लगातार किसानों के नाम पर व्यापारियों द्वारा फर्जी तरीके से बिक्री की जा रही है। उन्होंने उक्त मामले में उचित कार्यवाही की मांग की।