पटना ग्रामीण: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी व विजय सिन्हा ने पटना में भाजपा कार्यालय से ग्राम परिक्रमा यात्रा रथ को झंडा दिखाकर किया रवाना
लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने गांव चलो अभियान के बाद अब देश भर में ग्राम परिक्रमा यात्रा शुरू कर दी है। इस अभियान के जरिए भाजपा किसानों को साधने की कोशिश करेगी। इसी क्रम में आज राजधानी पटना स्थित भाजपा कार्यलय से उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं विजय कुमार सिन्हा ने ग्राम परिक्रमा यात्रा को झंडा दिखाकर रवाना किया।