पटना ग्रामीण: कंकड़बाग में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी की जयंती के अवसर पर दी श्रद्धांजलि
आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपनी धर्मपत्नी एवं समाजसेवी स्वर्गीय मंजू सिन्हा की जयंती के अवसर पर कंकड़बाग स्थित स्वर्गीय मंजू सिन्हा स्मृति पार्क में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी है। इस मौके पर मुख्यमंत्री के साथ जदयू के कई नेता मौजूद रहे।