पट्टे की जमीन की बार-बार पैमाइश से परेशान पट्टाधारक, भाजपा नेता के इशारे पर कार्रवाई का आरोप
कौशांबी। मंझनपुर तहसील क्षेत्र के तैयबपुर मंगौरा गांव में पट्टे की जमीन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। पट्टाधारकों ने आरोप लगाया है कि एक भाजपा नेता के दबाव में तहसील प्रशासन उनकी जमीन की बार-बार पैमाइश करा रहा है, जिससे वे मानसिक रूप से परेशान हैं। मामले की शिकायत जिलाधिकारी, उपजिलाधिकारी और सांसद से की गई है।
पीड़ित तीरथ प्रसाद ने बताया कि गांव की आराजी संख्या 239 में करीब 30 वर्ष पूर्व उनके तथा उनके परिजनों के नाम पट्टा आवंटित किया गया था। वहीं गांव निवासी शशिकांत पांडेय का पट्टा शेषा गांव की आराजी संख्या 440 में हुआ था। आरोप है कि पिछले कुछ समय से तहसील प्रशासन लगातार उनकी पट्टे की जमीन की पैमाइश करने पहुंच रहा है।
पीड़ित का कहना है कि तीन बार भूमि की पैमाइश कराई जा चुकी है, इसके बावजूद मंगलवार को नायब तहसीलदार की मौजूदगी में चौथी बार जमीन की ना�