भूमि विवाद निस्तारण कैम्प का डीएम ने किया निरीक्षण, चार शिकायतों का मौके पर समाधान
कौशाम्बी। जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल ने राजस्व टीम कौशाम्बी द्वारा संचालित “टॉप-10 भूमि विवादों का मौके पर समाधान” अभियान के तहत तहसील सिराथू के ग्राम अलीपुरजीता में आयोजित कैम्प का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भूमि विवाद से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की स्थिति का सत्यापन कर अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
कैम्प में जिलाधिकारी ने भूमि विवाद से जुड़ी चार शिकायतों में दोनों पक्षों की बात सुनी और उप जिलाधिकारी सिराथू योगेश कुमार गौड़ को नियमानुसार कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम ने सभी शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया।
शिकायतकर्ता अब्दुल हकीम की शिकायत पर गाटा संख्या-410 की भूमिधरी भूमि के बंटवारे संबंधी आदेश का राजस्व एवं पुलिस टीम ने मौके पर अनुपालन कराया।
इस अवसर पर एसडीएम सिराथू योगेश
Manjhanpur, Kaushambi | Jun 3, 2026