खरगापुर: गुना गांव में एक व्यक्ति के साथ परिवार के ही तीन लोगों ने की मारपीट, जिला अस्पताल में किया जा रहा उपचार
खरगापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गुना गांव में एक व्यक्ति के साथ मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया। बताया गया कि एक व्यक्ति के साथ पहले परिवार के तीन लोगों ने जमीन की बात को लेकर गाली गलौज की और फिर उसके साथ कुल्हाड़ी से मारपीट कर दी। घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया और हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर किया गया।