खरगापुर: खरगापुर तिगैला पर दो पक्षों में हुई मारपीट, एक गंभीर रूप से घायल
खरगापुर तिगैला का एक वीडियो सामने आया है,जिसमें दो पक्षों के बीच आपस में जमकर मारपीट हुई है। बताया गया कि दो पक्षों में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यक्ति को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खरगापुर से जिला अस्पताल और जिला अस्पताल में हालत गंभीर देखते हुए सागर रेफर किया गया। इस मामले में थाने में भी शिकायत की गई है।