खरगापुर: खरगापुर तिगैला भेलसी रोड पर दो लोगों के साथ शराब के नशे में तीन लोगों ने की मारपीट, सीएचसी से जिला अस्पताल किया गया रेफर
खरगापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खरगापुर तिगैला भेलसी रोड पर एक व्यक्ति फास्ट फूड का ठेला लगाए हुए था। तभी शराब के नशे मे तीन लोग वहां आए और आपसी बात को लेकर गाली-गलौज कर उसके साथ मारपीट करने लगे। फास्ट फूड ठेले वाले को बचाने का प्रयास जब उसके छोटे भाई ने किया तब तीनों लोगों ने उसके भाई के साथ भी मारपीट कर दी। दोनों घायलों को सीएचसी से ज़िला अस्पताल लाया गया है।