11 सूत्री मांगों को लेकर विद्युत कर्मचारियों का धरना-प्रदर्शन : जालोर में विद्युत श्रमिक संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने गुरुवार को एसई कार्यालय के सामने धरना देकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने इंटर डिस्कॉम ट्रांसफर पॉलिसी लागू करने और वर्ष 1996 से 2019 के बीच नियुक्त तकनीकी कर्मचारियों को एलडीसी बनाने की मांग उठाई। इंजीनियर सुपरवाइजर व सूचना सहायकों के प्रमोशन चैनल बनाने और वर्ष 2004 से पूर्व नियुक्त कर्मचारियों को आरजीएचएस में शामिल करने की मांग भी की। पांचों विद्युत कंपनियों में संस्थापन अधिकारी का पद सृजित करने सहित 11 सूत्री मांग पत्र अधीक्षण अभियंता के माध्यम से एमडी जोधपुर डिस्कॉम को भेजा। इस दौरान प्रदर्शन में नवरत्नमल कुमावत, विनोद कुमार आर्य, दिलीप कुमार मकवाना सहित जिलेभर से आए सैकड़ों विद्युत कर्मचारी शामिल हुए।
Jalor, Jalor | Oct 15, 2026