जिला परिषद सदस्यों के लिए तीसरे दिन 44 नामांकन हुए प्रस्तुत, पंचायत समिति सदस्यों के लिए द्वितीय चरण हेतु जिले में अब तक 372 व्यक्तियों द्वारा 428 नामांकन पत्र दाखिल : जालोर। पंचायतीराज चुनाव 2026 के तहत गुरूवार को जिला परिषद सदस्य के निर्वाचन के लिए जिले के विभिन्न वार्डों में 44 नामांकन पत्र जमा करवाए गए। वहीं द्वितीय चरण के तहत पंचायत समिति सदस्यों के लिए आहोर पंचायत समिति में 25 व्यक्तियों द्वारा 32 नामांकन पत्र, भाद्राजून पंचायत समिति में 27 व्यक्तियों द्वारा 30 नामांकन, भीनमाल पंचायत समिति में 19 व्यक्तियों द्वारा 22 नामांकन, जालोर पंचायत समिति में 19 व्यक्तियों द्वारा 24 नामांकन, जसवंतपुरा पंचायत समिति में 4 व्यक्तियों द्वारा 4 नामांकन, सायला पंचायत समिति में 17 व्यक्तियों द्वारा 19 नामांकन, उम्मेदाबाद पंचायत समिति में 37 व्यक्तियों द्वारा 45 नामांकन संबंधित रिटर्निंग अधिकारी को प्रस्तुत किए गए। जिले में अब तक पंचायत समितियों के द्वितीय चरण के पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन हेतु कुल 372 व्यक्तियों द्वारा 428 नामांकन पत्र प्रस्तुत किए गए।
Jalor, Jalor | Oct 15, 2026