कुलपहाड़: सतारी पुलिया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में गिरी, एक की मौत और तीन घायल
महोबा जनपद के कुलपहाड़ थाना क्षेत्र में सतारी पुलिया के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के बाद खाई में जा गिरी। हादसे में 55 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। कार कुलपहाड़ नगर से बोरा गांव की ओर जा रही थी। घायलों में बीरन (27 वर्ष), अनीता (26 वर्ष), पत्नी ज्ञाप्रसाद और काजल (12 वर्ष), पुत्री गया प्रसाद शामिल हैं।